{"_id":"58e92b5f4f1c1b1a205b624b","slug":"11-houses-burned","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 मकान फुंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 मकान फुंके
अमर उजाला/बहराइच
Updated Sat, 08 Apr 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
अाग लगने से जला मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जरवल और हुजूरपुर में आग लगने से 11 ग्रामीणों के मकान जल गए। आग से 18 मुर्गी व एक बकरी भी जिंदा जल गई। 12 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीड़ित परिवार खुले आसमान तले रहने को मजबूर हो गए हैं। क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया है।
विकास खंड जरवल अंतर्गत ग्राम पंचायत जरवल देहात के दमादनपुरवा निवासी मुनीर के घर में शनिवार को दोपहर अचानक आग लग गई। परिवार के लोगों ने पहले आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफल न होने पर सभी ने भागकर जान बचाई।
चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े, लेकिन तब तक चल रही तेज पछुवा हवा से आग की लपटों ने पड़ोसी जहरुलनिशा, रजिया, महनाज, ताज मोहम्मद, जरीना, इस्लामुद्दीन, आशिया, नईमुद्दीन, मकसूद के मकानों को भी आगोश में ले लिया, जिससे 10 ग्रामीणों के मकान धू-धू कर जल गए।
विज्ञापन
इस अग्निकांड में मुनीर की 13 मुर्गी व 45 हजार रुपये नकदी जल गई। वहीं, जहरुलनिशा के घर में पांच मुर्गियां जली हैं। जबकि आशिया के घर के बरामदे में बंधी बकरी जिंदा जल गई। जरीना के 2500 रुपये आग की भेंट चढ़ गए। किसी तरह ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। लेकिन आग से अनाज, कपड़ा, बर्तन, जेवरात सब कुछ जल गया। उधर, हुजूरपुर विकास खंड के ग्राम भंगहा में अचानक लगी आग से राजेंद्र का मकान जल गया।
यहां भी गृहस्थी का सामान परिवारीजन नहीं बचा पाए। जरवल में हुए अग्निकांड में लेखपाल वाहिद कमाल ने पहुंचकर मुआयना करके रिपोर्ट तहसील को भेज दी है। उधर, दमादनपुरवा गांव निवासी आशिया की बेटी रेशमा का विवाह हाल ही में तय हुआ था। परिवार के लोगों ने दान-दहेज के लिए सामान इकट्ठा किया था। लेकिन आग में सारा सामान जल गया।