फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   108 places have been cheated by EVMs

108 स्थानों पर ईवीएम ने दिया धोखा

Mon, 06 May 2019 11:01 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
Amarujala Bureau/Bahraich Published by: Praveen Singh Updated Mon, 06 May 2019 11:01 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में सोमवार को सुबह सात बजे मतदान की प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन मतदान शुरू होते ही ईवीएम में खराबी का दौर भी शुरू हो गया। कहीं आधा घंटा तो कहीं एक से डेढ़ घंटा खराब ईवीएम को दुरुस्त करने में लगा। पूरे जिले में 108 स्थानों पर ईवीएम की खराबी के चलते मतदान कार्य प्रभावित हुआ। 
विज्ञापन


सुबह सात बजे मतदान केंद्रों पर लोग वोट डालने पहुंचने लगे। लेकिन हुजूरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत ताजपुर में बूथ संख्या 344 की ईवीएम पहला बटन क्लिक करते ही खराब हो गई। सूचना के बावजूद आधे घंटे तक लोग लाइन में लगे रहे। कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इस पर नोकझोंक शुरू हो गई। 40 मिनट बाद कर्मचारी के पहुंचने पर मशीन ठीक हुई।
विज्ञापन


उधर, रमवापुर मतदान केंद्र के बूथ संख्या 372 पर भी आधे घंटे तक ईवीएम खराब रही। रुपईडीहा के बूथ नंबर 30 पर ईवीएम की खराबी के कारण मतदान एक घंटे बाधित रहा। रिसिया के निबिया हुसैैनपुर बूथ संख्या 221 पर 40 मिनट तक मतदान कार्य ठप रहा। वहीं, सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहींपुरवा के बूथ संख्या 252 पर एक ईवीएम खराब हो गई। दूसरी एक घंटा बाद पहुंची। तब मतदान रफ्तार पकड़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, महसी के कौड़हा मतदान केंद्र के बूथ संख्या 270 पर ईवीएम की खराबी से आधे घंटे तक मतदान कार्य ठप रहा। यहां भी मतदान कर्मियों और मतदाताओं के बीच मशीन की खराबी को लेकर नोंकझोंक हुई। बूथ संख्या 198 किसानगंज प्राथमिक विद्यालय पर भी मतदान कार्य एक घंटे तक प्रभावित रहा। फखरपुर के ग्राम पंचायत सरायकाजी के बूथ संख्या 113 व 114 पर डेढ़ घंटे तक ईवीएम की खराबी से मतदाता परेशान रहे।

पयागपुर के बूथ संख्या 288, 416, 98, 188, 51, 301 और 358 नंबर बूथ पर मार्क ड्रिल के समय में ईवीएम खराब हो गई। इन सभी स्थानों पर आधे घंटे देरी से मतदान शुरू हो सका। उधर, बाबागंज में रामनगर सेमरा बूथ संख्या 49 पर ईवीएम की खराबी के चलते मतदान डेढ़ घंटे देर से शुरू हुआ। यहां पर मतदाताओं ने पीठासीन अधिकारी पर अभद्रता का भी आरोप लगाया।

नानपारा विधानसभा क्षेत्र के चंदेलाकला बूथ संख्या 333 पर सुबह वोटिंग शुरू होने से पहले ही मशीन खराब हो गई। इससे यहां एक घंटे देरी से मतदान शुरू हो सका। वहीं, बौंडी के नंदवल में बूथ संख्या 139 पर ईवीएम आधेे घंटे खराब रही। मैला सरैंया ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 266 पर आधे घंटे मशीन खराब रही। वहीं, नवाबगंज ब्लॉक के चनैनी ग्राम सभा में बूथ नंबर 12 में ईवीएम की खराबी से एक घंटे तक मतदान बाधित रहा। बलहा विधानसभा के उर्रा में स्थित बूथ संख्या 117 का ईवीएम खराब होने से एक घंटे मतदान बाधित रहा। पूरे जिले में 108 स्थानों पर ईवीएम की खराबी के चलते मतदान कार्य प्रभावित हुआ। 


पोलिंग बूथ पर बना रहा राजनीति दल का चुनाव चिन्ह, पड़ते रहे वोट ः पयागपुर विधानसभा क्षेत्र में भूपगंज पोलिंग बूथ के मतदान कक्ष में फूल पत्तियां बनी हुई थीं। इन्हीं फूल पत्तियों के बीच राजनीतिक दल भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल का फूल भी अंकित था। लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। मतदान का कार्य संपन्न हो गया। अंतिम समय में कुछ लोगों ने आपत्ति जतायी, लेकिन जैसे-तैसे वोट पड़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed