फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1051 Gram Panchayats withholding of payment

1051 पंचायतों में भुगतान पर रोक

Wed, 23 Dec 2020 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:20 PM IST
विज्ञापन
1051 Gram Panchayats withholding of payment
बहराइच। जिले के 1051 प्रधानों का कार्यकाल खत्म होने का काउंट डाउन शुरू हो गया है। 25 दिसंबर को सभी का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। ऑनलाइन भुगतान पर रोक लगाए जाने के साथ ही प्रधानों को 25 दिसंबर तक एडीओ (पंचायत) के पास डोंगल जमा कराने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद भी किसी भी ग्राम पंचायत में प्रधान के स्तर से भुगतान की प्रक्रिया की गई तो मुकदमा दर्ज कराने के साथ ही अन्य कार्रवाई की जाएगी। अब 26 दिसंबर से एडीओ पंचायत प्रशासक के रुप में ग्राम पंचायतों का कामकाज देखेंगे।
विज्ञापन

जिले में 14 ब्लॉकों की 1051 ग्राम पंचायतों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने हैं। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में जिले के 1051 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के अधिकार खत्म हो जाएंगे। इसको देखते हुए पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह ने सभी जिलों को पत्र जारी कर दिया है। निदेशक ने कहा है कि 25 दिसंबर के बाद ग्राम प्रधान किसी भी कार्य का डोंगल से भुगतान नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

अगर ऐसा किया गया तो ग्राम पंचायत सचिव और एडीओ पंचायत इसके लिए जिम्मेदार होंगे। जिला पंचायत राज अधिकारी उमाकांत पांडेय ने बताया कि शासन का पत्र मिल गया है। 25 दिसंबर की रात 12 बजे के बाद प्रधानों द्वारा कोई भुगतान नहीं किया जा सकेगा। 26 दिसंबर से ग्राम पंचायतों के प्रशासक के रुप में एडीओ पंचायत कामकाज देखेंगे। ऐसे में प्रधानों को हरहाल में 25 दिसंबर तक एडीओ के पास डोंगल जमा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed