{"_id":"5cd1bd9abdec22077a42751a","slug":"101557249434-bahraich-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्निकांड में 13 मकान जलकर राख, 15 लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्निकांड में 13 मकान जलकर राख, 15 लाख का नुकसान
विज्ञापन
जरवल/उर्रा (बहराइच)। कैसरगंज और मोतीपुर तहसील क्षेत्र में मंगलवार को आग लगने से 13 ग्रामीणों के मकान धू-धूकर जल गए। आग की चपेट मेें आकर सात मवेशी भी झुलस गए। एक मवेशी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। द्वारिकापुरी में आग लगने की सूचना के डेढ़ घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा।
कैसरगंज तहसील अंतर्गत द्वारिकापुरी गांव निवासी तीरथराम के पुत्र रामराज का विवाह बरवलियाघाट गांव निवासी युवती से तय हुआ था। मंगलवार को बारात जानी थी। इसके लिए घर में तैयारी चल रही थी। इसी दौरान दोपहर डेढ़ बजे तीरथराम के मकान में आग लग गई।
ग्रामीणों ने आग बुझाने के लिए पंपिंग सेट का सहारा लिया। लेकिन पछुआ हवा से आग भड़की गई और देखते ही देखते गांव निवासी शांती देवी, राजेंद्र कुमार, बिहारी, रामहेत, अरविंद, सिपाहीलाल, बुधराम के मकान जले गए। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। आग में तीरथराम के घर में रखे जेवरात व अन्य सामान जल गया। जबकि तीरथराम की चार भैंस व दो गाय, बिहारी की एक गाय झुलस गई। इलाज के दौरान तीरथराम की एक गाय की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि बिहारी के घर में रखे 2500 रुपये जल गए। उधर, मोतीपुर तहसील के नरायनपुर कला गांव में विद्दी देवी के मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की चपेट में आकर पड़ोसी रोहित, काशीराम, नकछेद और जवाहर के मकान भी जल गए। लगभग तीन लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
द्वारिकापुरी में आग की सूचना पाकर लेखपाल रामकिशुन, चौकी इंचार्ज जरवल अभय सिंह, उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश त्रिपाठी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। उधर, बहराइच के मोहल्ला छोटी बाजार निवासी संजय श्रीवास्तव के मकान में दोपहर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से घर में रखा टीवी, फ्रिज, कपड़े, कुर्सी आदि जलकर राख हो गए।