फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   अधिशासी अधिकारी ने कर्मियों को कहे अपशब्द, आडियो वायरल

अधिशासी अधिकारी ने कर्मियों को कहे अपशब्द, आडियो वायरल

Wed, 30 Jan 2019 11:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
अधिशासी अधिकारी ने कर्मियों को कहे अपशब्द, आडियो वायरल
जरवल (बहराइच)। जरवल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को फोन कर सफाई नायक समेत अन्य कर्मियों को अपशब्द कहे।
विज्ञापन


कर्मचारी और ईओ की बात का ऑडियो गुरुवार को वायरल होने पर चर्चा का विषय बना रहा। जरवल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार चौधरी ने एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दीपक कुमार को फोन किया।

उन्होंने कर्मचारी के ऑफिस आने के समय, बिजली समेत अन्य मामलों को लेकर अपशब्द कहे। ईओ ने मोहर्रिर, सफाई नायक संदीप वाल्मीकि, संविदा कर्मचारी रंजीत वाल्मीकि को ढाई मिनट तक अपशब्द कहे।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने ईओ का यह ऑडियो वायरल कर दिया। देखते ही देखते नगर पालिका परिषद बहराइच के साथ जरवल के कई कर्मचारियों तक यह ऑडियो पहुंच गया। लोग चौक-चौराहों पर अपशब्दों की चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईओ बोले- काम में लापरवाही पर कहने पड़ जाते अपशब्द
सभी कर्मचारी अपने हैं। काम में मक्कारी बर्दाश्त नहीं है। काम के दबाव में कभी-कभी अपशब्द भी कहने पड़ जाते हैं।
- संतोष कुमार, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed