फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   चोरी की बाइकें बरामद

चोरी की बाइकें बरामद

Fri, 25 Jan 2019 12:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइकें बरामद
नौ बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन


बहराइच। कैसरगंज पुलिस ने गुरुवार को भकोसा नाले के पास से दो शातिर चोरों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर एक मकान में छिपाकर रखी गईं सात और बाइक बरामद हुईं।

ये बाइक लखनऊ के विभिन्न इलाकों से चोरी की गई थीं। मौके से एक चोर फरार हो गया। कैसरगंज के अपराध निरीक्षक जय प्रकाश पाठक को मुखबिर ने लखनऊ से चोरी की गई बाइक बेचने का प्रयास किए जाने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भकोसा नाले के पास घेराबंदी की। इस दौरान बघैय्या गांव निवासी परगट और हुजूरपुर के लखनीपुर निवासी गांधी को दो बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी निशानदेही पर परगट के घर से चोरी की और सात बाइक बरामद हुईं। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इन बाइक को लखनऊ के हजरतगंज, चिनहट व गुडंबा आदि थाना क्षेत्रों से चुराया गया था।


एक शातिर चोर राजू फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। एसपी ने बताया कि सभी बाइक के संबंध में दर्ज मुकदमों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed