फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 new subject's will taught in Kisan PG College

किसान पीजी कॉलेज में 10 नए विषयों की होगी पढ़ाई

Sat, 01 Jun 2019 10:36 PM IST
Praveen Singh Amarujala Bureau/Bahraich
Amarujala Bureau/Bahraich Published by: Praveen Singh Updated Sat, 01 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
जनपद के मेधावियों के लिए खुशखबरी है। उन्हें अब बेहतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए लखनऊ या दिल्ली महानगर में भटकना नहीं पड़ेगा। किसान पीजी कॉलेज में बीए व बीएससी में 10 नए विषयों की पढ़ाई जुलाई से शुरू होगी। इसके साथ ही दो प्रोफेशनल कोर्स के संचालन की अनुमति भी डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदान कर दी है। कॉलेज प्रशासन की ओर से नवीन विषयों के कक्षाओं के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है। 10 जुलाई से कॉलेज प्रशासन नवीन विषयों की कक्षाओं का संचालन शुरू कर देगा। 
विज्ञापन


जनपद शिक्षा के क्षेत्र में काफी पिछड़ा है। ऐसे में जिले के मेधावियों को बेहतर शिक्षा के लिए गैर जनपदों की ओर रुख करना पड़ता था। इसके चलते गरीब वर्ग के मेधावी छात्र मन माफिक उच्च शिक्षा ग्रहण करने से वंचित रह जाते थे। इन समस्याओं को देेखते हुए और मेधावी छात्रों का पलायन रोकने के लिए किसान पीजी कॉलेज प्रशासन ने पहल करते हुए बीते वर्ष 10 नए विषयों के कक्षा संचालन का प्रस्ताव विश्वविद्यालय प्रशासन को भेजा।
विज्ञापन


इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने दो माह पूर्व विशेष टीम भेजकर जांच करायी थी। टीम की पड़ताल में किसान पीजी कॉलेज में 10 नवीन विषयों की कक्षाओं के संचालन की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। इसके बाद टीम ने विश्वविद्यालय के कुलपति को अपनी रिपोर्ट भेजी। साल भर की कवायद के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन ने किसान पीजी कॉलेज को बीए व बीएससी में 10 नये विषयों में कक्षाओं के संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर डॉ. एसपी सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन का पत्र मिलने के बाद जिन 10 विषयों में कक्षा संचालन की अनुमति मिली है, उसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रवेश प्रक्रिया की कवायद भी प्रारंभ है। कोशिश है कि प्रवेश प्रक्रिया जुलाई के पहले सप्ताह में पूरी कर 10 जुलाई से नवीन विषयों की कक्षाओं समेत पूर्व से संचालित सभी कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया जाए।

इन विषयों में होगा नई कक्षाओं का संचालन
n बीए में गृह विज्ञान, चित्रकला, फिजिकल एजूकेशन, मनोविज्ञान व कंप्यूटर एप्लीकेशन। 
nबीएएसी में बायोकेमिस्ट्री, सीड टेक्नालॉजी, पर्यावरण विज्ञान, सैन्य विज्ञान, कंप्यूटर साइंस की कक्षाएं नवीन सत्र से प्रारंभ होंगी।

कॉलेज में यह प्रोफेशनल कोर्स  भी होंगे संचालित
किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि कॉलेज को उत्तर प्रदेश में ए ग्रेड मिलने के बाद डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कॉलेज प्रशासन को पर्यटन व भूमि तथा जल संरक्षण में कक्षाओं के संचालन को लेकर अनुमति प्रदान की गई है। दोनों प्रोफेशनल कोर्सेस की निर्धारित 50-50 कक्षाएं भी 10 जुलाई से प्रारंभ होंगी। 


आवेदनपत्रों का आवंटन शुरू, होंगे 4500 दाखिले
किसान पीजी कॉलेज के प्राचार्य मेजर डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि नवीन शिक्षण सत्र में बीए व बीएससी में 5-5 नये विषयों में कक्षाओं के संचालन की अनुमति विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रदान की है। प्राचार्य ने बताया कि इसके अलावा दो प्रोफेशनल कोर्स में भी कक्षाओं के संचालन की अनुमति मिली है। प्रोफेशनल कोर्स में छात्र को बैचलर ऑफ वोकेशनल (बीओसी) की डिग्री प्रदान की जायेगी। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवेदनपत्रों का आवंटन शुरू कर दिया गया है। सभी कक्षाओं में 17 जून से प्रवेश प्रारंभ हो जायेंगे। प्राचार्य ने बताया कि इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने बीएससी में 1100, बीए में 2800 और बीकॉम में 600 सीटें निर्धारित की हैं। इन सभी सीटों पर दाखिले होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed