फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 million of goods cross a village of seven houses

एक गांव के सात घरों से 10 लाख का माल पार

Thu, 10 Nov 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Thu, 10 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
पेटरहा राजापुर गांव में चोरों ने मंगलवार की रात एक के बाद एक सात घरों को अपना निशाना बनाया। चोरों ने सातों घरों के परिवारीजनों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद छह लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवरात के साथ 10 लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन


सुबह परिवारीजन जब होश में आए, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस मामले में पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू की है। घटना से गांव के लोग दहशत 
विज्ञापन

में हैं। मंगलवार रात मोतीपुर थाना अंतर्गत पेटरहा राजापुर निवासी मैनेजर प्रसाद घर में सो रहे थे।

इसी रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने मैनेजर और अन्य परिवारीजनों को नशीली पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद बक्से का ताला तोड़कर 80 हजार से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान समेत एक लाख का माल चुरा लिया। इसके बाद बदमाशों ने रामदयाल के घर से जेवरात और बर्तन समेत सवा लाख का माल पार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंशी पुत्र सीताराम, पतिंदर और मनीब के घर में भी चोरों ने परिवारीजनों को बेहोश कर जेवरात, बर्तन व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ किया। इसके बाद बदमाश जनेश्वर पुत्र रामसूरत के घर में घुसे। यहां घरवालों को बेहोश कर अलमारी में रखे तीन लाख रुपये नगद, महिलाओं के जेवरात व अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए।

ठाकुर चौहान के घर से जेवरात, बर्तन व नकदी पर हाथ साफ किया। सातों घरों से बदमाश 10 लाख से अधिक का माल चोरी कर ले गए। सुबह जब परिवारीजन को होश आया तो घटना का पता चला। जानकारी पर गांव के लोग भी इकट्ठा हुए।


सूचना पाकर मोतीपुर थानाध्यक्ष रामअवतार सिंह यादव, चौकी इंचार्ज सुरेश यादव ने गांव पहुंचकर मुआयना किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed