फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   10 doctors absent after joinning

तैनाती पाकर नदारद हो गए 10 चिकित्सक

Thu, 25 Apr 2019 10:21 PM IST
Praveen Singh न्यूज डेस्क, बहराइच
न्यूज डेस्क, बहराइच Published by: Praveen Singh Updated Thu, 25 Apr 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर करने की कवायद हो रही है। चिकित्सकों की कमी पूरी करने के लिए शासन से तैनाती ली जा रही है। लेकिन शासन से तैनाती पाने वाले चिकित्सक ग्रामीण अंचलों में नौकरी करने से मुंह मोड़ रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में छह माह पूर्व 10 चिकित्सकों की तैनाती हुई। सभी ने ज्वॉइन किया, इसके बाद ड्यूटी से नदारद हो गए। चिकित्सकों की वापसी के लिए उन्हें नोटिस जारी किया गया, लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं लौटे। इस पर अब शासन को पत्र लिखकर उनकी बर्खास्तगी व अन्य विभागीय कार्रवाई की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


जिले के 14 विकासखंडों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित हैं। इन स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों की भारी कमी है। इस समस्या को देखते हुए छह माह पूर्व जिला मुख्यालय के साथ ही फखरपुर, रिसिया, चरदा, मोतीपुर, नानपारा और पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विभिन्न रोगों से संबंधित 10 विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन का नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चिकित्सकों ने बहराइच पहुंचकर ड्यूटी ज्वॉइन की, लेकिन कोई चिकित्सक दूसरे दिन तो कोई तीसरे या चौथे दिन ड्यूटी से गायब हो गया। इसकी भनक स्वास्थ्य महकमे को माह भर बाद लगी।

फिर नोटिस जारी करने का सिलसिला शुरू हुआ। अब तक चिकित्सकों को चार नोटिस जारी किया गया है। फिर भी ड्यूटी से नदारद चिकित्सकों का कोई पता नहीं लग सका है। स्वास्थ्य केंद्र जस के तस हैं। डॉक्टरों की कमी बनी हुई है।

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने कहा कि ड्यूटी से नदारद सभी 10 चिकित्सकों को पुन: नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। शासन को पत्र लिखकर इन डॉक्टरों की लापरवाही बयां करते हुए इनके खिलाफ बर्खास्तगी व अन्य विभागीय कार्रवाई करने की संस्तुति की गई है।

ड्यूटी से नदारद चिकित्सक
ड्यूटी से चिकित्सकों के नदारद होने पर स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। जो चिकित्सक नदारद हुए हैं, इनमें जिला मुख्यालय में एक फिजीशियन, सीएचसी नानपारा में तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ व एक एमडी शामिल हैं। इसके अलावा सीएचसी मोतीपुर, सीएचसी रिसिया व सीएचसी चरदा से एक-एक एमबीबीएस व सीएचसी फखरपुर से दो एमबीबीएस नदारद हैं। 


नए चिकित्सकों की तैनाती के लिए लिखा पत्र
जिले में तैनाती पाने वाले 10 चिकित्सक अरसे से ड्यूटी से गायब चल रहे हैं। इस मामले में शासन को अवगत करा दिया गया है। ड्यूटी से नदारद चिकित्सकों के स्थान पर नए सिरे से चिकित्सकों की तैनाती के लिए पत्र लिखा गया है। कोशिश है कि शीघ्र ही चिकित्सकों के रिक्त पद पर तैनाती हो सके।
- डॉ. सुरेश सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed