{"_id":"589cb0f34f1c1bc05537b4bd","slug":"10-candidates-nominated-the-last-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम दिन 10 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
अमर उजाला/बहराइच
Updated Thu, 09 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे नामांकन के अंतिम दिन गुरुवार को 10 प्रत्याशियों ने परचे दाखिल किए। इसमें श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र के लिए छह व भिनगा विधानसभा क्षेत्र के लिए चार उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।
धानसभा चुनाव के लिए भिनगा विधानसभा क्षेत्र के लिए चार प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया। इसमें समाजवादी पार्टी की इंद्राणी वर्मा ने लावलश्कर के साथ दूसरी बार नामांकन किया।
इसके साथ ही निर्दल प्रत्याशी के रूप में भोला प्रसाद, अश्वनी कुमार वर्मा, रामनरेश ने अपना नामांकन पत्र आरओ उप जिलाधिकारी भिनगा सत्य प्रकाश वर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। वहीं, श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्र से रालोद के विनोद त्रिपाठी, भारतीय किसान जनशक्ति पार्टी से सुभाष चंद्र, भारतीय सोशलिस्ट पार्टी से सियाराम, विकास पार्टी से वीरेंद्र मौर्य व निर्दल प्रत्याशी के रूप में कौशल कुमार यादव तथा सहजराम ने अपना नामांकन पत्र आरओ उप जिलाधिकारी इकौना रमाकांत वर्मा के समक्ष प्रस्तुत किया। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट में गहमागहमी रही।