{"_id":"5e5e9c9c8ebc3eebb92ef4a6","slug":"10-bed-ward-reserved-for-handling-corona-virus-bahraich-news-lko5118753197","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस से निपटने को 10 बेड का वार्ड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस से निपटने को 10 बेड का वार्ड आरक्षित
विज्ञापन
बहराइच। प्रदेश में कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का वार्ड आरक्षित किया गया है। इसके लिए दो फिजीशियन की अगुवाई में चिकित्सकों की टीम गठित की गई है। रैपिड रिस्पांस टीम संदिग्ध रोगियों की जांच कर इलाज करेगी।
चीन में फैले कोरोना वायरस से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है। अभी तक जिले में इसका कोई मामला सामने नहीं आया है। हालांकि वायरस की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल कॉलेज में 10 बेड का वार्ड आरक्षित किया है। मेडिकल कॉलेज में बने 10 बेड के वार्ड में ऐसे मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जाएगा। सीएमएस डॉ. डीके सिंह ने बताया कि जिला नेपाल से सटा है। ऐसे में सतर्कता बरती जा रही है। हालांकि अभी तक जिले में कोई मामला नहीं आया है।
लखनऊ व आगरा में इसके मरीज मिलने की सूचना मिल रही है। सीएमएस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में डॉ. हीरालाल, डॉ. पारितोष मिश्रा, डॉ. एहतिशाम अली, डॉ. प्रभाकर मिश्रा, फार्मेसिस्ट वीरेंद्र सिंह, उपचारिका रेखा, लैब टेक्नीशियन रविप्रकाश त्रिपाठी, वार्डब्वॉय अब्दुल मुकीद की टीम गठित की गई है। यह रिस्पांस टीम रोगियों का इलाज व जांच करेगी।