फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1.4 lakh laborers got employment in MNREGA

मनरेगा में 1.4 लाख मजदूरों को मिला रोजगार

Tue, 02 Jun 2020 09:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
1.4 lakh laborers got employment in MNREGA
बहराइच। लॉकडाउन के दौरान मनरेगा ने तेजी से रफ्तार पकड़ी है। प्रवासी कामगारों को रोजगार देने के उद्देश्य से जिले में करीब 5800 निर्माण परियोजनाओं को शुरू किया गया है, जिसमें 1.4 लाख मजदूरों को प्रतिदिन काम मिल रहा है। प्रवासी कामगारों में भी काम को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

लॉकडाउन लागू होने के बाद देश के अलग-अलग प्रदेशों में नौकरी करने गए कामगारों के लौटने का सिलसिला जारी है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रवासी कामगारों को मनरेगा के तहत रोजगार देने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बाद जिलाधिकारी शंभु कुमार ने परियोजना निदेशक अनिल सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत वर्तमान समय में जिले के 14 विकास खंडों की 1054 ग्राम पंचायतों में काम चल रहा है। 5801 परियोजनाओं को बनाकर इनके माध्यम से प्रतिदिन करीब 1.4 लाख मजदूरों को काम दिया जा रहा है। मनरेगा से काम शुरू होने की रफ्तार को देखते हुए प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास मनोज सिंह अधिकारियों की तारीफ भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर परियोजना निदेशक अनिल सिंह ने बताया कि मनरेगा के तहत और अधिक से अधिक मजदूरों को काम दिए जाने के संबंध में ग्राम पंचायतों से निर्माण परियोजनाओं के संबंध में कार्ययोजना बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही और भी काम शुरू होंगे। जिससे प्रवासी कामगारों को अपने गांव में ही काम करने का मौका मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed