फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   1.28 lakhs robbed from two traders

दो व्यापारियों से लूटे 1.28 लाख रुपये

Sat, 08 Feb 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
1.28 lakhs robbed from two traders
पयागपुर (बहराइच)। पयागपुर थाना क्षेत्र के इमलियागंज गांव निवासी दो व्यापारी शनिवार देर शाम रुपये वसूलकर बाइक से घर आ रहे थे। इसी दौरान पयागपुर-इकौना मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने दोनों मुर्गा व्यापारियों की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद तमंचा और चाकू से डरा धमकाकर दोनों व्यापारियों से एक लाख 28 हजार रुपये छीन लिए। बाइक सवार बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। लूटपाट की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पयागपुर थाना क्षेत्र के इमलियागंज गांव निवासी मुशर्रफ और रियाज मुर्गी पालन के साथ उसकी बिक्री का काम करते हैं। शनिवार को दोपहर दोनों व्यापारी रुपयों की वसूली करने श्रावस्ती जिले में गए थे। रुपये वसूलकर दोनों व्यापारी बाइक से वापस घर आ रहे थे। पयागपुर-इकौना मार्ग पर खजुरार गांव के निकट रात नौ बजे व्यापारी पहुंचे। इसी दौरान दूसरी तरफ से बाइक सवार दो बदमाश आए और बाइक सवार व्यापारियों को रोक लिया।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने दोनों व्यापारियों की जमकर पिटाई कर दी। बदमाशों ने तमंचा और चाकू से डरा धमकाकर दोनों व्यापारियों से एक लाख 28 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। दोनों व्यापारियों ने लूट की सूचना पुलिस को दी। इसके बार प्रभारी निरीक्षक पयागपुर राजकुमार सरोज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed