{"_id":"6888c15cea573141020eab9e","slug":"youths-of-luhari-and-bijwada-arrested-for-cheating-by-taking-online-orders-baghpat-news-c-28-1-bag1001-135723-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ऑनलाइन ऑर्डर लेकर ठगी करने वाले लुहारी और बिजवाड़ा के युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ऑनलाइन ऑर्डर लेकर ठगी करने वाले लुहारी और बिजवाड़ा के युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
-मूवर्स एवं पैकर्स की ऑनलाइन कंपनी बनाकर ऑनलाइन आर्डर लेकर लोगों से कर रहे थे ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सामान शिफ्ट कराने के लिए ऑनलाइन मूवर्स एवं पैकर्स कंपनी रजिस्टर्ड कराकर साइबर ठगी करने वाले सचिन निवासी लुहारी और आदेश निवासी बिजवाड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल के आधार पर 1.44 लाख रुपये की ठगी के नौ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर बुलंदशहर, लखनऊ, पुणे, दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य जगहों के नौ लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि सामान शिफ्ट कराने के लिए उनसे ऑनलाइन ऑर्डर लेकर अपने खातों में रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। इसके बाद दूसरी गाड़ी भेजकर बुकिंग दी जाती थी। दूसरी गाड़ी के चालक जब ग्राहकों से किराया मांगते तो फोन बंद कर लिया जाता। इस तरह की नौ शिकायतें आने पर साइबर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सचिन निवासी लुहारी और आदेश निवासी बिजवाड़ा को गिरफ्तार कर पूछताछ की। एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि साइबर ठगी में दोनों आरोपियों ने आठ बैंक खातों का प्रयोग किया, जिनमें ठगी के 1.44 लाख रुपये ट्रांसफर कराए गए। उनके पास से दो मोबाइल और चार सिम बरामद किए गए। साइबर ठगी की घटनाओं की जांच कराई जा रही है। इसमें जो भी शामिल मिलेगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।