फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youths beat BJP Binauli division president

युवकों ने भाजपा बिनौली मंडल के अध्यक्ष को पीटा

Thu, 18 Feb 2021 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Youths beat BJP Binauli division president
बिनौली। कार सवार तीन युवकों ने बुधवार की रात में भाजपा के बिनौली मंडल अध्यक्ष को पीटा। आरोपी भाजपा नेता को भुगत लेने कीधमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

क्षेत्र के गल्हैता गांव निवासी डॉ. सतेंद्र सिंह प्रजापति भाजपा के बिनौली मंडल अध्यक्ष हैं। बुधवार की रात में मंडल अध्यक्ष बाइक द्वारा बिनौली से अपने गांव गल्हैता जा रहे थे। जैसे ही वे गल्हैता मोड़ पर पहुंचे तो कार सवार तीन युवकों ने उन्हें रोका ओर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान तीनों युवक भुगत लेने की धमकी देकर चले गए। घटना के बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान डॉ. सतेंद्र को चेहरे पर चोट भी आई हैं। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दूसरी तरफ बृहस्पतिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय, बाबूराम प्रजापति, ओमवीर धामा, आश्वनी, गौरव यादव, कपिल देव, सचिन मलिक, अजय शर्मा, संजय भारद्वाज आदि ने एएसपी मनीष मिश्र से मिलकर आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed