{"_id":"62f2ad599f8e804000403250","slug":"youth-will-run-in-half-marathon-on-august-13-baghpat-news-mrt6005618150","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 अगस्त को हाफ मैराथन में दौड़ेगे युवा, प्रथम 12 खिलाडिय़ों को किया जाएगा सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 अगस्त को हाफ मैराथन में दौड़ेगे युवा, प्रथम 12 खिलाडिय़ों को किया जाएगा सम्मानित
विज्ञापन
13 अगस्त को हाफ मैराथन में दौड़ेंगे युवा
बागपत। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत जिला क्रीड़ा विभाग की ओर से 13 अगस्त को हाथ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रथम 12 स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मैराथन में भाग लेने के लिए आवेदक दस से 12 अगस्त तक जिला क्रीड़ा कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी ने बताया कि 13 अगस्त को मैराथन बरनावा चौक से शुरू होकर कांवड़ मार्ग होते हुए पुरा महादेव मंदिर पर संपन्न होगी। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 51 सौ रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3100 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 2100 सौ रुपये नकद दिए जाएंगे। इनके अलावा अन्य नौ खिलाड़ियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मैराथन में प्रतिभाग करने के लिए खिलाड़ी दस से 12 अगस्त तक आधार कार्ड की कॉपी के साथ आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी जिला क्रीड़ाधिकारी सरिता रानी, उपक्रीड़ाधिकारी अखिल चौधरी, एथलेटिक्स प्रशिक्षक धर्मेंद्र प्रताप और कुश्ती कोच सुखचैन से संपर्क कर सकते हैं।