फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth was shot dead due to dispute between two parties in a village of Baghpat district

Baghpat : मामूली बात पर भिड़े दो पक्ष, चचेरी बहन व सगे भाई को गोली मारी, युवक की मौत से मचा कोहराम

Thu, 16 Mar 2023 09:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 16 Mar 2023 09:15 PM IST
सार

Baghpat News : गेंहू के खेत में ट्रैक्टर चलाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक युवती को गोली मार दी। वहीं, एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth was shot dead due to dispute between two parties in a village of Baghpat district
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद में बड़ौत क्षेत्र के लुहारी गांव में बृहस्पतिवार की शाम गेंहू के खेत से ट्रैक्टर-बुग्गी निकालने के विवाद में युवक ने चचेरी बहन व सगे भाई को गोली मार दी। जिससे सगे भाई की मौत हो गई और चचेरी बहन का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


लुहारी गांव में राममेहर की बेटी सोनिया अपने गेंहू के खेत में गई थी। तभी उसके ताऊ राजबीर कश्यप का बेटा रवि कश्यप ट्रैक्टर-बुग्गी लेकर वहां पर पहुंचा और उसने ट्रैक्टर-बुग्गी का एक पहिया राममेहर के खेत से निकाल दिया। इसको लेकर उनकी कहासुनी होने लगी और वहां से दोनों घर आ गए। सोनिया ने अपनी मां व बहन को इस बारे में बताया तो वह रवि का घर पड़ोस में होने के कारण रास्ते में खड़े होकर बुग्गी निकालने का विरोध जताने लगे। तभी रवि ने सोनिया के मुंह पर गोली मार दी, जिससे सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सोनिया को गोली मारने के बाद रवि ने क्रॉस केस बनवाने के लिए घर जाकर अपने भई सन्नी के पेट पर गोली मारी जो उसकी किडनी में लग गई। गांव में भाई-बहन को गोली मारने का पता चलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस उनको सीएचसी लेकर गई। जहां चिकित्सकों ने सन्नी को मृत घोषित कर दिया और सोनिया का निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर किया गया।  

यह भी पढ़ें: UP: अधिकारी को ट्रक से कुचलने की कोशिश, खेत में कूदकर बचाई जान, फिर कई जगह ताबड़तोड़ छापामारी

आरोपी पर दर्ज है कई मुकदमे
आरोपी रवि के खिलाफ पहले भी एससी-एसटी एक्ट व मारपीट करने के मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस बता रही है। एसपी के अनुसार, कई मुकदमे दर्ज होने का पता चला है और अन्य जगह भी उसका आपराधिक इतिहास दिखवाया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: महंगाई की ऐसी मार: फिर चूल्हे के धुएं में घुट रहीं महिलाएं, कबाड़ हो रहे गैस सिलिंडर, हैरान कर देगी ये रिपोर्ट

गेहूं के खेत से ट्रैक्टर-बुग्गी निकालने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें रवि नाम के युवक ने पहले सोनिया को गोली मारी और क्रॉस केस बनवाने के लिए अपने भाई सन्नी के पेट पर गोली मार दी। इस मामले में रवि के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed