{"_id":"6205520b7aa38e3dcc28c44f","slug":"youth-showed-enthusiasm-voted-for-development-baraut-news-mrt576538488","type":"story","status":"publish","title_hn":"Youth showed enthusiasm, voted for development","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Youth showed enthusiasm, voted for development
विज्ञापन
गवालीखेड़ा में वोट डालकर अताती निकिता, गोल्डी,सुजाता,पूजा
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत/बड़ौत/खेकड़ा। विधानसभा चुनाव में युवाओं में वोट के लिए जोश दिखा। उन्होंने शिक्षा का स्तर सुधारने, रोजगार के अवसर मुहैया कराने और क्षेत्र के विकास के लिए मतदान किया। युवाओं ने सुबह में मतदान केंद्रों पर पहुंचकर मताधिकार का प्रयोग किया। वहां सेल्फी ली। मतदान करने के बाद युवाओं ने प्रत्याशी को लेकर अपनी राय भी दी।
युवाओं की सोच पर खरा उतरे
युवाओं को रोजगार देने वाली सरकार के प्रत्याशी के हित में मतदान किया। जिस प्रत्याशी को अपना मत दिया है, उनसे उम्मीद है कि वह उनकी सोच पर खरा उतरकर बेरोजगार युवा वर्ग को रोजगार दिलाने की दिशा में काम करेगा।-ऋत्वि, कस्बा अमीनगर सराय
रोजगार के अवसर मुहैया कराए
प्रदेश में बेरोजगारी की बड़ी समस्या है। युवा वर्ग को पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार की सबसे ज्यादा जरूरत है। ऐसे प्रत्याशी के लिए वोट किया है जो रोजगार के अच्छे अवसर दिलाए। - शरद यादव, बड़ौत रोड
विज्ञापन
यातायात की समस्या से निजात दिलाए
शहर में यातायात की काफी समस्या है। जिस कारण आम आदमी, विद्यार्थियों व नौकरीपेशा लोगों को संस्थानों तक पहुंचने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ऐसे प्रत्याशी के लिए वोट किया है जो इस समस्या से निजात दिला सके।-वंशिका, खेकड़ा
रोजगार दिलाने वाले को दिया मत
युवाओं को रोजगार देने वाले नेता के हित में अपने मत का इस्तेमाल किया। जिस प्रत्याशी को अपना मत दिया है उनसे आस रखते हैं कि वह उनकी सोच पर खरा उतरकर उन्हें रोजगार दिलाने का काम करेगा।- सृष्टि, खेकड़ा
सूबे की बेहतरी के लिए वोट
मेरा वोट प्रदेश की बेहतरी के लिए है। आज अपना वोट देकर खास खुशी महसूस हो रही है। लगता है कि वोट के सहारे बेहतर जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं। जिससे बेहतर सरकार बने और वह खूब विकास कराए।-प्रिया, खेकड़ा
बेहतर जनप्रतिनिधि को मत दिया
प्रदेश की प्रगति व उन्नति के लिए वोट किया है। वोट की ताकत से बेहतर जनप्रतिनिधि का चयन कर सकते हैं। बेहतर प्रत्याशी ही क्षेत्र को विकास की तरफ ले जा सकता है। चयनित प्रत्याशी रोजगार को बढ़ावा देने का कार्य करेगा। -तानिया बैंसला, घिटौरा।
शिक्षा की बेहतरी के लिए मतदान
वोट प्रदेश में शिक्षा की बेहतरी के लिए दिया है। अक्सर सरकारें शिक्षा की तरफ अपेक्षित ध्यान नहीं देती हैं। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए नए कॉलेजों के साथ स्कूलों में सुविधाएं बढ़ाई जाएं।-आशु बैंसला, घिटौरा
महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा दें
पहली बार मताधिकार का प्रयोग किया है। लगता है इससे बेहतर सरकार बनेगी। प्रदेश में ऐसी सरकार होनी चाहिए जो महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर सके और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दे तथा इस क्षेत्र में सुविधा बढ़ाएं।-सृष्टि जैन, अमीनगर सराय
लोकतंत्र की मजबूती के लिए किया वोट
सरकार ऐसी बने जो सभी के हितों का ध्यान रखे। लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार का प्रयोग किया है। प्रदेश सरकार महंगाई के साथ-साथ भ्रष्टाचार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाए। इससे ही हमारे वोट की कीमत वसूल होगी।-छवि गोयल, बड़ौत
समाज हित में किया मतदान
विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान किया है। इससे पहले पंचायत व लोकसभा चुनाव में वोट किया था। मेरा वोट समाज व प्रदेश हित के लिए है। जिससे ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य हो सके।-इशिका, बड़ौत
शिक्षा में सुधार के लिए वोट दिया
क्षेत्र के विकास के साथ-साथ शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए मतदान किया है। अपने प्रत्याशी से शिक्षा का स्तर सुधारने के साथ-साथ रोजगार उपलब्ध कराने की उम्मीद है।-रश्मि, पुट्ठी
लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट डाला
लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक-एक वोट महत्वपूर्ण है। इसलिए वोट डालना प्रत्येक नागरिक का अधिकार एवं कर्तव्य है। क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए मतदान किया है।-प्रिया, पुट्ठी

अग्रवाल मंडी टटीरी में पहली बार वोट डालने के बाद खुशी का इजहार करती शिवानी- फोटो : BAGHPAT

पिलाना में वोट डालने जाती युवतियां- फोटो : BAGHPAT