{"_id":"603bdd768ebc3ee65001c11a","slug":"youth-shot-dead-in-baraut-baraut-news-mrt527678972","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौत में युवक को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौत में युवक को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली बस स्टैंड पर रविवार की रात ढाबे पर खाना खाने के दौरान कुछ युवकों में झगड़ा हो गया। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे को गोली मारकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
घायल युवक प्रवीण पुत्र ओमपाल चंदनहेड़ी गांव का रहने वाला है। वह रविवार की रात दिल्ली बस स्टैंड के पास स्थित ढाबे पर अपने दोस्तों के साथ खाना खाने आया था। खाना खाते वक्त दोस्तों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ढाबे से बाहर निकलते ही प्रवीण को गोली मार दी। इससे प्रवीण लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। भीड़ एकत्र हुई तो अन्य युवक वहां से भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रवीण को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ढाबे में खाना खाते वक्त युवकों में झगड़ा हो गया था। प्रवीण की कमर में गोली लगी है। अभी तक इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। हमलावरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।