फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth of Muslim community have roza iftar at Lakshgriha in Baghpat and police arrested seven

Baghpat: लाक्षागृह पर किया रोजा इफ्तार, समुदाय विशेष के सात लोग गिरफ्तार, हिंदू पक्ष के लोगों में भारी आक्रोश

Tue, 26 Mar 2024 11:53 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Tue, 26 Mar 2024 11:53 AM IST
सार

Baghpat News : बागपत में विशेष समुदाय के युवकों ने होली के दिन लाक्षागृह पर पहुंच कर रोजा इफ्तार किया। इससे हिंदू पक्ष के लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने सात युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Youth of Muslim community have roza iftar at Lakshgriha in Baghpat and police arrested seven
लाक्षागृह पर पुलिस तैनात। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत जनपद के बिनौली में दुल्हेंडी (होली) के पर्व पर समुदाय विशेष के सात युवकों ने बरनावा में महाभारत कालीन ऐतिहासिक लाक्षाग्रह के टीले पर पहुंच कर रोजा एफ्तार किया। इससे हिंदू समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। हिंदू पक्ष के लोगों ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कौशिक करने वालों की पुलिस को सूचना दी। उधर, पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


बरनावा में कृष्णा व हिंडन नदी के संगम पर स्थित महाभारत कालीन  ऐतिहासिक टीले लाक्षागृह को शेख बदरुउद्दीन की दरगाह व कब्रिस्तान बताने वाली मुस्लिम पक्ष की याचिका को कोर्ट ने पांच फरवरी को खारिज कर दिया था। साथ ही हिंदू पक्ष को मालिकाना हक दे दिया था।

विज्ञापन

वहीं, सुरक्षा को लेकर तभी से लाक्षाग्रह के मुख्य द्वार से लेकर टीले व ऐतिहासिक गुफा, संस्कृत विद्यालय परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात है। इस मामले को लेकर हिंदू पक्ष ने अपर कोर्ट में केवियट डाली थी और मुस्लिम पक्ष ने भी कोर्ट के फैसले को चुनोती देकर अपील डाली।

बताया गया कि मंगलवार को दुल्हेंडी (होली) के पर्व पर शाम के समय सिर पर टोपी लगाएं मुस्लिम समाज के सात युवक तीन बाइकों पर सवार होकर लाक्षाग्रह पर पहुंचे। यहां वे लाक्षाग्रह की यज्ञशाला पर रोजा इफ्तारी करने लगे।

विज्ञापन

उधर, लाक्षाग्रह मुकदमे के पैरोकार विजयपाल पुत्र मुरारी, आशीष शर्मा पुत्र हरेंद्र शर्मा, मूलचंद पुत्र स्वर्गीय कालेराम ने उनसे यहां आने का कारण पूछा और उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन्होंने उक्त स्थान को अपना धार्मिक स्थान बताया और उनके साथ बहस करने लगे। हिंदू समाज के लोगों ने उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाने और उनके द्वारा धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने की पुलिस को सूचना दे दी।

यह भी पढ़ें: Bijnor: पुरानी रंजिश के चलते हरेवली में शख्स की पीट-पीट कर हत्या, घटना से परिवार में पसरा मातम

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस सभी युवकों को गिरफ्तार कर थाने लेकर आई। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि राशिद पुत्र सम्मन, साकिर, शाहिल पुत्रगण नफीश, शारुख, महताब पुत्रगण इकबाल निवासी जौहड़ी, फरीद पुत्र सलीम निवासी टीकरी, नदीम पुत्र इंतजार निवासी कांधला  के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इन सभी के सात मोबाइल व तीन बाइक भी कब्जे में ले ली गई हैं।

यह भी पढ़ें: यहां जन्मे हैं रामायण के ‘श्रीराम’: भाजपा से इस सीट के उम्मीदवार गोविल बनाना चाहते थे बिजनेसमैन; बन गए अभिनेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed