फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth Festival celebrated in Digambar Jain College

दिगंबर जैन कॉलेज में मनाया गया युवा महोत्सव

Wed, 12 Jan 2022 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Youth Festival celebrated in Digambar Jain College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज में बुुधवार को युवा महोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को महापुरुषों के जीवन से सीख लेकर उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
प्राचार्य प्रो. वीरेंद्र सिंह एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. किरन गर्ग के निर्देशन में जूम मीटिंग में कॉलेज के 90 चयनित छात्र-छात्राएं जुडे़। कार्यक्रम में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वीरेंद्र सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन दर्शन ही भारत की सच्ची आत्मा है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रभक्ति और सेवानिष्ठा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

राजनीति विज्ञान के डॉ. स्नेहवीर पुंडीर ने स्वामी विवेकानंद एवं उनके गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस के संवादों के आधार पर छात्र-छात्राओं में राष्ट्रवाद और चरित्र निर्माण के विषय पर व्याख्यान दिया। बीएड विभाग में डॉ. दीपक जैन द्वारा छात्र-छात्राओं को वर्तमान समाज में स्वामी विवेकानंद के विचारों की आवश्यकता विषय पर संबोधित किया गया। कार्यक्रम आयोजक डॉ. किरन गर्ग द्वारा छात्रों में नैतिक मूल्य पर विस्तृत व्याख्यान दिया गया। यह स्वाति, गौरव, अमित, रोहन, वैभव, अभिषेक, इमरान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed