फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youth arrested for giving fake information about robbery

लूट की फर्जी सूचना देने पर युवक गिरफ्तार

Wed, 22 Sep 2021 12:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Youth arrested for giving fake information about robbery
अमीनगर सराय। पिलाना के एक युवक ने सोमवार रात चाकू से हमला कर 45 हजार रुपये लूटने की फर्जी सूचना पुलिस को दी। जांच में मामला फर्जी निकला तो पुलिस ने उस पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पिलाना निवासी प्रशांत पुत्र बृजेश ने सोमवार रात डायल 112 पर फोन करके अपने साथ लूट होने की सूचना दी। उसने बताया था कि रोशनगढ़ गेट के समीप बाइक सवार चार युवकों ने चाकू मारकर 45 हजार रुपये लूट लिये। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया। मंगलवार सुबह जांच करने के बाद पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा कर दिया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि प्रशांत ने अपने दोस्त बंटी निवासी घाट पांचली से 70 हजार रुपये उधार लिए थे। वह वापस नहीं कर सका था। युवक ने गांव में बेइज्जती होने की वजह से लूट का ड्रामा रचा। पुलिस ने लूट की फर्जी सूचना देकर गुमराह करने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed