फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Youngsters killed himself by hanging.

फांसी पर लटका मिला युवक का शव

Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Youngsters killed himself by hanging.
बड़ौत। बुढे़ड़ा गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बुढेड़ा गांव निवासी विकास (23) पुत्र हेम सिंह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह कुछ दिन से गांव आया हुआ था। वह बृहस्पतिवार सुबह खेत पर गया था। वह दोपहर तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश में खेत पहुंचे परंतु विकास नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने जंगल में उसकी तलाश की। दोपहर में ढोढ़रा गांव के जंगल में वीरेंद्र के खेत में विकास का शव पेड़ पर लटका हुआ है। उसने चादर से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया कि विकास ने दिल्ली में एक युवती से प्रेम विवाह कर लिया था। युवती के परिजन उस पर दबाव बना रहे थे। जिस कारण वह काफी दिन से परेशान था। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, सीओ युवराज सिंह ने बताया कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed