फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young scientist of Aminagar Sarai will be honored in America

अमीनगर सराय के युवा वैज्ञानिक को अमेरिका में मिलेगा सम्मान

Mon, 10 Oct 2022 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Young scientist of Aminagar Sarai will be honored in America
युवा वैज्ञानिक नीलेश पाण्डेय - फोटो : BAGHPAT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बा निवासी युवा वैज्ञानिक नीलेश पांडेय को सेमी कंडक्टर पर शोध करने पर न्यूयार्क स्थित आईईईई इलेक्ट्रॉन डिवाइसेज सोसाइटी में छात्र फैलोशिप से सम्मानित किया जाएगा। जिसकी जानकारी होते ही खुशी की लहर दौड़ गई।
आईआईटी कानपुर के इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के नीलेश पांडेय काफी समय से सेमी कंडक्टर मेमोरी पर शोध कर रहे हैं। उन्होंने पीएचडी के अपने पहले वर्ष के दौरान आईईईईटी-ईडी (इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर ट्रांजेक्शन ऑन इलेक्ट्रॉन डिवाइसेज) में पहला पेपर प्रकाशित किया था। इसके बाद आईईईई-ईडी और आईईईई-ईडी एल जैसी प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में अब तक दस से अधिक शोध प्रकाशित हो चुके हैं। इससे पूर्व 2018 में उन्हें भारत सरकार ने प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री अनुसंधान फैलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया था और 2019 मे आईईईई-ईडी एस मास्टर्स फैलोशिप से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन

नीलेश पांडेय ने बताया कि दिसंबर में अमेरिका के कैलिफोर्निया में उनको सम्मानित किया जाएगा। जहां प्रशस्ति पत्र के साथ पांच हजार डॉलर का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए दुनिया के तीन वैज्ञानिक चुने गए हैं। जिनमें भारत की तरफ से सम्मान हासिल करने वाले पहले वैज्ञानिक बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
सरस्वती शिशु मंदिर में हासिल की प्रारंभिक शिक्षा
कस्बे के युवा वैज्ञानिक नीलेश पांडेय की प्रारम्भिक शिक्षा कस्बे के सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। उसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र से बीटेक, आईआईटी कानपुर से पीएचडी़ की।
ऐसे काम करेगा सेमीकंडक्टर मेमोरी
फोन पर हुई बातचीत में युवा वैज्ञानिक नीलेश पांडेय ने बताया कि वह मेमोरी सिस्टम पर शोध कर रहे हैं। जिससे आने वाले समय में कंप्यूटर या मोबाइल जैसे डिवाइस में मेमोरी की क्षमता को बढ़ाया जा सकेगा और स्पीड भी बढ़ जाएगी। इसके साथ ही कंप्यूटर या फोन में डाटा लंबे समय तक सुरक्षित रखा जा सकेगा।

बड़े भाई प्रोफेसर, पिता फार्मेसिस्ट
नीलेश पांडेय मूल रूप से बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उजनके पिता जगन्नाथ पांडेय कस्बे के आयुर्वेदिक अस्पताल में फार्मेसिस्ट पद पर तैनात रहे। उनके बड़े भाई अखिलेश पांडेय मेरठ के एक निजी कॉलेज में प्रोफ़ेसर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed