फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young man sitting on food officer's chair, video goes viral

खाद्य अधिकारी की कुर्सी पर बैठा युवक, वीडियो वायरल

Thu, 08 Jul 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
Young man sitting on food officer's chair, video goes viral
बड़ौत। सोशल मीडिया पर तहसील स्थित आपूर्ति विभाग कार्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास कुमार की कुर्सी पर एक युवक बैठा है। राशन कार्ड धारक उससे कुर्सी पर बैठने का अधिकार और नाम पूछ रहे है, लेकिन युवक चुप्पी साधे है। उस पर राशन कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली का भी आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में कार्यालय में पहुंचे लोग युवक से उसका नाम पूछ रहे है। यह भी पूछ रहे है कि आप किसकी अनुमति से यहां पर बैठे हो। क्या आप तहसील के कर्मचारी हो या फिर कोई सरकारी कर्मचारी। किसके कहने पर आप राशन कार्ड कटवाने व नया राशन कार्ड बनाने के नाम पर अवैध उगाही कर रहे हो। मगर, बार-बार पूछने के बाद भी युवक न तो अपना नाम बता रहा है। कार्ड धारकों ने इस प्रकरण में डीएम और एसडीएम से हस्तक्षेप कर कार्रवाई की मांग की है। उधर, इस संबंध में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि कार्यालय का कंप्यूटर खराब था, उसे ठीक करने के लिए बाहर से युवक को बुलाया गया था।
विज्ञापन

यदि बाहरी व्यक्तियों द्वारा राशन कार्डधारकों से अवैध वसूली कराई जा रही है तो मामला गंभीर है। मामला दिखवाया जा रहा है। आरोप सिद्ध होने पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी। - दुर्गेश मिश्र, एसडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed