फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Young man attempts suicide, a sick mother dies in shock

रंजिश में हत्या कर युवक का शव पेड़ पर लटकाया

Tue, 13 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Young man attempts suicide, a sick mother dies in shock
रंजिश में हत्या कर युवक का शव पेड़ पर लटकाया
विज्ञापन

सीमा विवाद में उलझी सिंघावली अहीर और बिनौली थाना पुलिस
मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ बिनौली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली/अमीनगर सराय। क्षेत्र के चिरचिटा गांव के जंगल में सोमवार को एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। कुछ कपड़े पास के ही खेत में पड़े मिले। मृतक युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि युवक की पहले खेत में पिटाई की। इसके बाद फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के भाई ने पुरानी रंजिश के चलते पांच लोगों के खिलाफ बिनौली थाने में हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
सोमवार को सुबह के समय सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के गांव चिरचिटा का पवन (37) पुत्र मेहर चंद का शव उनकी ट्यूबवेल परिसर में लगे एक पड़े पर लटका मिला। युवक का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही सिंघावली अहीर और बिनौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस का विरोध किया और उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की।
विज्ञापन

मृतक के भाई सुंदर ने बताया कि उसका भाई अविवाहित था। दो दिन से गायब था और उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मृतक के भाई सुंदर ने गांव के ही पांच लोगों पर चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया। इसके अलावा शनिवार को गांव की ही एक महिला ने मृतक के भतीजे पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाया था, इसका मुकदमा सिंघावली अहीर थाने में पंजीकृत किया। जबकि महिला के साथ छेड़छाड़ मृतक के भतीजे के बजाए, किसी दूसरे युवक ने की थी। मृतक ने महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाले युवकों को पहचान लिया था। उसी दिन से मृतक लापता था। वारदात की सूचना मिलते ही सीओ सदर ओमपाल सिंह मौके पर पहुंचे और निष्पक्ष जांच कर खुलासा करने का आश्वासन दिया। सीओ ने बताया बिनौली थाने में ब्रह्मपाल, पप्पू, दीपक उर्फ भुल्ले, मनोज और अनिल के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले की पिटाई, बाद में पेड़ से लटकाकर कर दी हत्या
अमीनगर सराय। क्षेत्र के गांव चिरचिटा के जंगल में युवक पवन की हत्या से पहले गन्ने के खेत में पिटाई की। युवक के कपड़े गन्ने के खेत में पड़े मिले और शरीर पर जगह-जगह चोट के निशान हैं। बाद में मृत युवक की चादर से ही पेड़ पर लटकाया गया है।

सीमा विवाद में उलझी पुलिस
अमीनगर सराय। क्षेत्र के गांव चिरचिटा में हुई युवक की हत्या में थाना बिनौली और सिंघावली अहीर पुलिस सीमा विवाद में उलझ गई। दरअसल युवक के कपड़े थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में और शव बिनौली थाना क्षेत्र में मिला है। सीओ सदर ओमपाल सिंह ने ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद घटना की जांच बिनौली पुलिस को सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed