{"_id":"57a251e14f1c1b5a7b2bac8a","slug":"you-burned-an-effigy-of-the-state-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
Updated Thu, 04 Aug 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
बागपत में सरकार का पुतला जलाते आप के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत । आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश में बढ़ते अपराधों पर चिंता जताई। प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। बुलंदशहर में मां बेटी के साथ हुई दरिंदगी पर रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा भड़ल गांव के मासूम आर्यन की हत्या ने सभी को झकझोर दिया।
बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यालय में कार्यकर्ता एकत्र हुए। इसमें जिला संयोजक ओमबीर सिंह ने कहा प्रदेश में अपराध चरम सीमा पर पहुंच गया है। बुलंदशहर हाईवे पर मां-बेटी के साथ हैवानों ने दरिंदगी की। इस सरकार में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। यह ही नहीं जिले के भड़ल गांव से दिन दहाड़े कांवड़ सेवा शिविर से छात्र आर्यन का अपहरण कर हत्या कर दी।
बैठक के बाद बढ़ते अपराधों के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे पर प्रदेश सरकार का पुतला फुंका। इसमें राजपाल यादव, डॉ. सतीश चंद, वीरेंद्र आर्य, राजू सैनी, खलील अहमद, महेंद्र सिंह, सत्यपाल, मनीष तोमर, सुरजीत ढाका, संसार सिंह, सोहन पाल शर्मा, अनिल कुमार, नौशाद अली आदि मौजूद रहे।