{"_id":"58124ff74f1c1b2f77bc4fbf","slug":"yogesh-bdudha-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":" योगेश भदौड़ा कोर्ट में पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगेश भदौड़ा कोर्ट में पेश
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Fri, 28 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
पेशी पर जाता योगेश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। सिद्धार्थनगर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर योगेश भदौड़ा की बृहस्पतिवार को बागपत कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेशी हुई। इस दौरान उसने कहा उधम से तो दोस्ती का सवाल ही नहीं है। मेरठ में उधम गैंग के सदस्य उन पर अटैक करने की फिराक में थे। इसकी उनको बाद में ही जानकारी मिली है।
बड़ौत की पूर्व ब्लाक प्रमुख अनीता बरखा के ससुर बीरबल निवासी वाजिदपुर की हत्या के केस के आरोपी हिस्ट्रीशीटर योगेश भदौड़ा की बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेशी थी। इसके चलते सुबह को ही कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील किया। कड़ी सुरक्षा में योगेश की दोपहर डेढ़ बजे एडीजे (एससी/एसटी एक्ट) की कोर्ट में पेशी हुई।
पेशी से लौटने के बाद योगेश ने मीडिया कर्मियों से कहा हिस्ट्रीशीटर उधम सिंह के साथी बुधवार को मेरठ कचहरी में उस पर हमला करने के लिए घूम रहे थे। पुलिस ने उनको पकड़ लिया है। इसका तो उन्हें बाद में ही पता चला है। उधम का क्या इरादा है। इसकी उनको कोई जानकारी नहीं है। उधम से दोस्ती के सवाल पर कहा अभी उससे कोई दोस्ती नहीं है। उससे दोस्ती हो भी नहीं सकती। कहा इस बारे में आगे देखा जाएगा। जान के खतरे के सवाल पर बोले कि ऐसा तो चलता रहता है।
विज्ञापन
तीन सीओ थे कचहरी में तैनात
बागपत। योगेश की पेशी को लेकर अफसर सतर्क थे। उसके कचहरी में पहुंचने से पहले वहां पर बड़ौत, बागपत और खेकड़ा सीओ पुलिस बल के साथ वहां पर पहुंच गए थे। इस दौरान वहां पर स्वाट टीम भी तैनात रही।