{"_id":"63309e572b285526941f001b","slug":"yamuna-s-water-level-rises-again-reaches-1-6-meters-baghpat-news-mrt606862222","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat: यमुना का जलस्तर बढ़ा, 1.6 मीटर ऊपर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat: यमुना का जलस्तर बढ़ा, 1.6 मीटर ऊपर पहुंचा
Mon, 26 Sep 2022 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:00 AM IST
सार
पिछले कई दिन से लगातार बारिश होने के बाद यमुना नदी का जलस्तर फिर से बढ़ गया है, जो 1.6 मीटर तक ऊपर पहुंच गया। यमुना नदी का जलस्तर खतरे की निशान की तरफ बढ़ता देख बाढ़ राहत एवं नियंत्रण विभाग की टीमें अलर्ट हो गई है
विज्ञापन
बागपत स्थित यमुना का बड़ा जलस्तर।
- फोटो : BAGHPAT
विस्तार
बागपत, पिछले दिनों लगातार बारिश होने के कारण यमुना नदी का स्तर बढ़ गया है। पहाड़ों पर बारिश होने के बाद यमुना नदी में हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। जिसमें पिछले 24 घंटों में हथिनीकुंड बैराज से यमुना में दो लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया। जिस कारण यमुना नदी का पानी दोबारा से किनारों की तरफ पहुंचने लगा। वहीं पिछले कई दिन से 206.5 मीटर पर बह रही यमुना का जलस्तर अचानक ऊपर उठने से 208.1 मीटर पर पहुंच गया। जबकि खतरे का निशान 209 मीटर है।
इस तरह यमुना का जलस्तर ऊपर आते ही बाढ़ राहत एवं नियंत्रण विभाग की टीमों ने बाढ़ चौकियों से नजर रखना शुरू कर दिया है। उधर बाढ़ राहत के नोडल अधिकारी उत्कृष्ट भारद्वाज का कहना है कि बारिश बंद होते ही यमुना का जलस्तर फिर सामान्य हो जाएगा। इसलिए अभी खतरे जैसी कोई स्थिति नहीं है।
यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar में बड़ा हादसा: रोडवेज से टकराई वैगनआर, यूपी पुलिस के सिपाही समेत चार की मौत
विज्ञापन
दोबारा खेती की तैयारी कर रहे किसान फिर हुए मायूस
पहाड़ों पर बारिश के बाद यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई थी। जिससे यमुना खादर में उगाई गई फसल जलमग्न होने के कारण खराब हो गई थी। जिसका जलस्तर घटने के बाद किसान अपने खेतों की सफाई कर दोबारा खेती की तैयारी में जुट गए थे, लेकिन जलस्तर दोबारा बढ़ने से किसान मायूस हो गए। बागपत निवासी किसान नरेश, सुनील, वीरेंद्र, इशाक आदि का कहना है कि जलस्तर बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है।