फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yamuna in spate, water level reached above danger mark

उफान पर यमुना, खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा जलस्तर

Sun, 07 Aug 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Yamuna in spate, water level reached above danger mark
बागपत पक्काघाट के पास यमुना खादर में फसल में भरा यमुना का पानी - फोटो : BAGHPAT
बागपत। पहाड़ों पर भारी बारिश के चलते रविवार को हथिनीकुंड बैराज से यमुना में ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे यमुना उफान पर आ गई और किनारों पर दोनों तरफ फैल गई। जिससे मिट्टी कटान होने से किसान परेशान हैं। रविवार को यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया।
विज्ञापन

जिले में यमुना व हिंडन नदी में हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा जाने के कारण लगातार दोनों नदियां उफान मार रही हैं। जिनका जलस्तर रोजाना घट और बढ़ रहा है। बाढ़ नियंत्रण टीमें अलर्ट हैं, जो जिले में बनाई गई 11 बाढ़ चौकियों से यमुना नदी व हिंडन नदी के जलस्तर पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को यमुना में हथिनीकुंड बैराज से 13 बार पानी छोड़ा गया। जिससे यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। रविवार को 209.25 मीटर पर बह रही थी। उधर हिंडन नदी अभी खतरे के निशान से काफी नीचे है, जो 209.08 मीटर पर बह रही है। उधर जल निगम के एक्सईएन उत्कर्ष भारद्वाज का कहना है कि यमुना व हिंडन के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
बागपत में पक्का घाट तक पहुंची यमुना की धार
यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण कटान जारी है। रविवार को जलस्तर बढ़ने पर यमुना नदी की धार बागपत शहर में यमुना किनारे बने पक्का घाट तक पहुंच गई। जहां जलस्तर देखने के लिए शहर के लोगों की भीड़ लगी रही।

-----
फसल डूबने से किसानों की परेशानी बढ़ी
यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से 500 बीघा से अधिक फसल पहले ही जलमग्न हो चुकी थी। अब यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा तो यमुना खादर में बची हुई फसल भी जलमग्न हो गई। जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो लाखों रुपये का नुकसान भी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed