फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   yamuna accident

यमुना का जलस्तर बढ़ा, अर्च अभियान प्रभावित

Mon, 16 Mar 2020 09:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
yamuna accident
यमुना का जलस्तर बढ़ा, सर्च अभियान प्रभावित
विज्ञापन

बागपत। नाव हादसे में यमुना में डूबी किशोरी मोनी का सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम ने किशोरी की तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। मोनी के नहीं मिलने के कारण परिवार के लोग गमजदा हैं। नाव हादसे में मरने वालों की संख्या अब तक दो हो चुकी है। यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, इससे सर्च अभियान भी प्रभावित हो रहा है।
बृहस्पतिवार को नाव मेें सवार होकर हरियाणा से वापस बागपत लौट रहे 14 लोग हादसे का शिकार हो गए थे। इनमें किशोरी नसरीन और महिला राजेश का शव बरामद हुआ है। नौ लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नाव हादसे में यमुना में डूबी मोनी का सुराग नहीं लग सका। एसडीएम रामनयन ने बताया कि स्थानीय गोताखोर और एसडीआरएफ सर्च अभियान चला रही है। वजीराबाद तक तलाश की गई, लेकिन अभी तक मोनी के विषय में जानकारी नहीं मिल सकी है। अंधेरा घिर जाने के कारण सोमवार को अभियान रोक दिया गया, अब मंगलवार सुबह से अभियान चलेगा। यमुना का जलस्तर बढ़ गया है, इससे एसडीआरएफ की टीम को अभियान चलाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

राजेश के परिवार को दी आर्थिक सहायता
बागपत। नाव हादसे में मृतक महिला राजेश के पति करण सिंह के खाते में प्रशासन ने चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता भेज दी है। एसडीएम रामनयन ने बताया कि पीड़ित परिवार को मदद दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद के पदाधिकारियों ने जाना पीड़ितों का हाल
बागपत। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारी सोमवार को बृहस्पतिवार को यमुना में हुए नाव हादसे में मृतकों के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे। उन्होंने पांच दिन से लापता मोनी के परिजनों को सांत्वना दी तथा नाव हादसे में मरने वालों को सरकार से 20-20 लाख रुपये और जिला अस्पताल में भर्ती लोगों को 10 लाख रुपये की अनुदान के रूप में देेने तथा जिले में इस प्रकार के होने वाले हादसों को रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed