फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yagya strengthens self-confidence: Gathina

यज्ञ आत्म विश्वास को मजबूत करता है : गठीना

Sat, 02 Jul 2022 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Yagya strengthens self-confidence: Gathina
जिवाना के गुरुकुल स्कूल में यज्ञ में आहुति देते छात्र व शिक्षक - फोटो : BARAUT
यज्ञ आत्म विश्वास को मजबूत करता है : गठीना
विज्ञापन

बिनौली। गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना में चल रहे दो दिवसीय राष्ट्र कल्याण स्वस्ति यज्ञ के समापन पर शनिवार को छात्र-छात्राओं ने मन लगाकर पढ़ाई करने का संकल्प लेकर आहुति दी।

यज्ञ के समापन पर रालोद के राष्ट्रीय सचिव सुखवीर सिंह गठीना ने कहा कि आत्मविश्वास को मजबूत करने का यज्ञ प्रमुख साधन है। यज्ञ हमें सिखाता है कि हमारी सारी शक्ति हमारे विचारों में समाहित है, जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास उतना ही आवश्यक है, जितना मानव के लिए ऑक्सीजन तथा मछली के लिए पानी। इस अवसर पर जितेंद्र आर्य के निर्देशन में छात्र छात्राओं ने सस्वर वेदपाठ किया। प्रोफेसर बलजीत सिंह आर्य, निदेशक डॉ. अनिल आर्य, डॉ. सुनील आर्य, प्रधानाचार्य डॉ. राजीव खोखर, उपप्रधानाचार्य डॉ. सुशील वत्स, सुशील भाटिया, वैभव जैन, नितिन शर्मा, दीपिका सोलंकी, नेहा चौहान, सुनीता धामा, तृप्ता गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed