फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Yagya leads man to good deeds

मनुष्य को उत्तम कर्म की ओर ले जाता है यज्ञ

Wed, 24 Mar 2021 11:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Yagya leads man to good deeds
दोघट। निरपुड़ा गांव के आर्य समाज मंदिर में तीन दिवसीय हीरक जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन बुधवार को यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य प्रमोद शास्त्री ने कहा कि उत्तम कर्म करने वाला मनुष्य महान कहलाता है। यज्ञ मनुष्य को उत्तम कर्म की ओर ले जाता है।
विज्ञापन

यज्ञ वातावरण में फैले प्रदूषण से छुटकारा दिलाता है। संसार में उत्तम कर्म करना ही यज्ञ है। यज्ञ सही रास्ते पर चलने का संदेश देता है। मनुष्य की विचारधारा को शुद्ध रखता है। यज्ञ में पहुंचे जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने कहा कि समाज में नीर, नदी, नारी नारायणी हैं। इनका सम्मान बचाना जरूरी है। जल ही जीवन एवं जीविका है। इसे बचाना भी जरूरी है। लोगों को जल के प्रति जागरूक होकर पानी बचाने एवं स्वच्छ रखना होगा। समाज जागरूक होगा तभी नदी नालों को स्वच्छ बना सकते हैं। यज्ञमान पप्पू राणा व सविता आर्य रहे। इस मौके पर स्वामी यज्ञमुनि, संजय राणा, हरपाल आर्य, सहेंद्र ठेकेदार, जयपाल सिंह, प्रियव्रत राणा, वेदपाल, मांगेराम आर्य, हरवीर सिंह, जगपाल आर्य, वीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed