{"_id":"5dacab5d8ebc3e93c418c8db","slug":"yadav-masabha-ne-sammanit-kiya-baghpat-news-mrt449622925","type":"story","status":"publish","title_hn":"यादव महासभा ने किया मेधावियों को सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यादव महासभा ने किया मेधावियों को सम्मानित
विज्ञापन
बागपत के इंद्रदेव इस्टीट्यूट में जनपद के मेधावियों को सम्मानित करते यादव महासभा के पदाधिकारी
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यादव महासभा ने किया मेधावियों को सम्मानित
बागपत। यादव महासभा की ओर से इंद्रदेव इंस्टीट्यूट में हाईस्कूल, इंटर के मेधावी और खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। सभी मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कामनाएं की गई।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि करतार सिंह यादव बालैनी रहे। उन्होंने समाज के लोगों से आह्वान किया कुरीतियों को समाज से निकालना है और बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर उन्हें संस्कारवार बनाना है। कोई भी बच्चा संस्कारहीन न बने। अति विशिष्ठ अतिथि सुभाष कुमार यादव उर्फ बोस ने छात्रों को अच्छी शिक्षादीक्षा दिलाने पर जोर दिया। संजीव यादव ने लड़कियों को उच्च शिक्षा दिलाने पर सभी से आह्वान किया। चीन में स्वर्ण पदक जीतने वाले एसएसबी पुलिस बल के जवान गगन कुमार यादव, चेक गणराज्य में स्वर्ण पदक विजेता रेलवे पुलिस के सिपाही जितेंद्र यादव, एयर राईफल में स्वर्ण पदक विजेता उदय सिंह, भारोत्तलन में स्वर्ण जीतने वाली शिवानी यादव, बॉक्सिंग में स्वर्ण जीतने वाले शिवांस यादव, बॉक्सिंग में कांस्य पदक जीतने वाले कार्तिकेय यादव को सम्मानित किया गया। इसके अलावा हाईस्कूल के 30 और इंटर के 20 मेधावियों छात्रों को स्मृति चिन्ह और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता डॉ. श्याम सिंह यादव ने की। मेरठ यादव महासभा के अध्यक्ष दीपक यादव, सरदार सिंह यादव, डॉ. हमेंद्र कुमार यादव, वीरपाल यादव, राज सिंह, प्रधानाचार्य गजेंद्र यादव, राजेंद्र यादव, राज सिंह यादव, जगबीर यादव, संरक्षक विजयपाल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।