फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   wt

95 ट्रेन यात्रियों से वसूला 27 हजार का जुर्माना

Wed, 06 Nov 2019 09:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 09:48 PM IST
विज्ञापन
wt
95 यात्रियों से वसूला 27 हजार का जुर्माना
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी। बागपत रोड रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ रेलवे विभाग ने अभियान चलाया। बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

बागपत रोड रेलवे स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि आरपीएसफ चौकी प्रभारी राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में स्टेशन पर बेटिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। दिल्ली-शामली रेलवे मार्ग पर चलने वाली 74021 पैसेंजर ट्रेन जो दिल्ली से सहारनपुर सबुह नौ बजे जाती है। 54060 नंबर ट्रेन जो पौने आठ बजे शामली से दिल्ली जाती है। 51910 नंबर ट्रेन जो सुबह सवा दस बजे दिल्ली जाती है और सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली जनता एक्सप्रेस चारों ट्रेनों पर छापेमारी की गई। 95 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए। सतीश शर्मा ने बताया कि 95 लोगों से 27 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। टीम की इस जांच से यात्रियों में हड़कंप मच गया। अभियान में सीटीआई सहित करीब 25 रेलवे एवं आरपीएफ के जवान शामिल रहे। स्टेशन अधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। बिना टिकट यात्रा करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed