{"_id":"628bd2dac3ea4540c80b3977","slug":"writer-madhu-dhama-honored-kahkra-news-mrt5898758169","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेकडा निवासी साहित्यकार मधु धामा को गोवा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम मे दिल्ली की शान पुरस्कार से किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेकडा निवासी साहित्यकार मधु धामा को गोवा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली मे आयोजित कार्यक्रम मे दिल्ली की शान पुरस्कार से किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहित्यकार मधु धामा सम्मानित
खेकड़ा। नगर निवासी साहित्यकार मधु धामा को उनकी लेखन प्रतिभा को लेकर दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री ने दिल्ली की शान पुरस्कार से सम्मानित किया। इससे नगरवासियों में हर्ष का माहौल है।
नगर के मोहल्ला गिरधरपुर निवासी वरिष्ठ साहित्यकार तेजपाल धामा की पत्नी मधु धामा भी लेखिका हैं। उन्होंने बाल साहित्य पर कई पुस्तकें लिखी हैं। साप्ताहिक राष्ट्रीय पत्रिका पांचजन्य और ऑर्गेनाइजर की मूल कंपनी भारत प्रकाशन लिमिटेड दिल्ली द्वारा अपनी यात्रा के 75 वर्ष पूरे होने पर रविवार शाम मधु धामा को दिल्ली स्थित अशोका होटल में आयोजित कार्यक्रम में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दिल्ली की शान नामक पुरुस्कार से सम्मानित किया। मधु धामा की पुस्तकें हिन्द पॉकेट बुक्स, पेंगुइन और सागर प्रकाशन से प्रकाशित हुई हैं।
इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हिमाचल के जयराम ठाकुर, हरियाणा के मनोहर लाल खट्टर, गुजरात के भूपेंद्र पटेल, मणिपुर के एन बीरेन सिंह, असम के हेमंत बिस्वा शर्मा और गोवा के डॉ. प्रमोद सावंत आदि मुख्यमंत्री शामिल रहे।