फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Wrestler from Malkpur village won gold medal

Baghpat News: मलकपुर गांव के पहलवान ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 19 Aug 2024 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Wrestler from Malkpur village won gold medal
दिगंबर जैन डिग्री काॅलेज के शारीरिक विभाग में हुआ स्वागत समारोह
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। दिगंबर जैन डिग्री काॅलेज के शारीरिक विभाग में रविवार को स्वागत समारोह हुआ। इस दौरान मुजफ्फरनगर में संपन्न हुई उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले मलकपुर गांव के पहलवान एंव कॉलेज के पुरातन छात्र पंकज तोमर का स्वागत किया गया।

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डा़ डीसी मौर्य ने बताया कि गत 15 अगस्त को मुजफ्फरनगर में उत्तर प्रदेश पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में कॉलेज में पूर्व में पढ़ने वाले मलकपुर गांव निवासी पहलवान पंकज तोमर ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में मास्टर वन वर्ग के 74 किलोग्राम भार वर्ग में पंकज तोमर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं पंकज तोमर ने स्क्वाड में 190 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 110 किलोग्राम, डेडलिफ्ट में 220 किलोग्राम भार, कुल 520 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। स्वागत करने वालोें में केजी पांडे, कोच संजीव राठी, संदीप तोमर, गौरव नैन, फरहा, सुधीर कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed