फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Worshiped Ashtaprakari in Paryushan Mahotsav

Baghpat News: पर्यूषण महोत्सव में अष्टप्रकारी की पूजा-अर्चना की

Sun, 17 Sep 2023 05:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 05:44 PM IST
विज्ञापन
Worshiped Ashtaprakari in Paryushan Mahotsav
-सुबह मंदिर में भक्तांबर का हुआ पाठ, फिर किया नमन
विज्ञापन

फोटो संख्या 1
बड़ौत। लोहिया बाजार स्थित श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजन संघ द्वारा आयोजित पर्यूषण महोत्सव के छठे दिन श्रद्धालुओं ने अष्टप्रकारी की पूजा-अर्चना की। सुबह मंदिर में भक्तांबर का पाठ हुआ। इसके बाद भगवान का नमन मंदिर की कमेटी की सदस्यों की देखरेख में किया गया। इस दौरान भगवान शांतिनाथ की अष्टप्रकारी पूजा जैसे फल, फूल, नैवेद्य, अक्षत, चंदन, धूप, दीपक आदि से की गई। इसके बाद आरती व मंगल दीपक किया गया, जिसके बाद शांति कलश किया। इस दौरान पूजा के लाभार्थी विमल प्रसाद जैन, राजीव जैन, सुरेंद्र कुमार जैन, मनोज कुमार, मनीष जैन, संतोष कुमार जैन, नवीन जैन, वैभव जैन, अक्षत जैन रहे। कार्यक्रम में प्रश्न मंच का भी आयोजन किया गया। इसके बाद महावीर स्वामी की माता त्रिशला बनने की बोली रविन्द्र कुमार जैन, आकाश जैन व पालने की बोली शीतल प्रसाद जैन, विनोद कुमार जैन(निनाना वाले) ने लगाई। इसके साथ 14 सपनों की बोली, बंधनवार बांधने, थाली बजानी, गुबारे फहोड़ने, आरती करनी की आदि बोलिया लगाई गईं। इस दौरान गोले फोड़कर भगवान महावीर स्वामी के जन्म की खुशी मनाई गई। शाम के समय श्वेतांबर जैन मूर्ति पूजन मंदिर धर्मशाला में प्रतिक्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान भजन संध्या व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रथम पीहू जैन, द्वितीय प्रखर जैन, तृतीय आदि जैन, चतुर्थ तनीषा जैन व पांचवे स्थान पर कल्प जैन रहे।पुरस्कार वितरण करने वालों में सुनील कुमार जैन, नीरज कुमार जैन रहे। इस दाैरान आरती के लाभार्थी प्रवीण कुमार जैन, संतोष कुमार जैन, ओम प्रकाश जैन, अनुभव जैन, तेजपाल, संजीव जैन रहे। कार्यक्रम में जुगमेन्द्र जैन, संतोष जैन, अनंत जैन, प्रशांत जैन, सुभाष चंद जैन, नीरज जैन, राखी जैन, परिधि जैन, रिया जैन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed