{"_id":"613e45158ebc3e494078c303","slug":"worship-of-lord-ganesha-in-homes-and-temples-baghpat-news-mrt555931574","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों व मंदिरों में हुई भगवान गणेश की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरों व मंदिरों में हुई भगवान गणेश की पूजा अर्चना
विज्ञापन
बागपत के कोर्ट रोड स्थित भजन विहार कालोनी में गणेश आरती में भाग लेते श्रद्घालु
- फोटो : BAGHPAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भजन-कीर्तन और आरती कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गणेश महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को नगर व देहात के मंदिरों व घरों में भगवान गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीगणेश को लड्डुओं का भोग लगाकर विधि-विधान से पूजन किया। शाम को मंदिर व घरों में भजन-कीर्तन कर भगवान गणेश का गुणगान किया किया।
नगर के कोपेश्वर मंदिर में गणेश चतुर्थी पर्व के तीसरे दिन दिन श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। भगवान को भोग लगाया। शाम को मंदिर में भजन-कीर्तन कर भगवान गणेश का गुणगान किया। इसके उपरांत भगवान गणेश की आरती करके प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में पंडित सुशांत शर्मा, दिनेश चौहान, श्रीनिवास चौहान, राकेश चौहान, दीपक चौहान, अक्षय शर्मा, अभय शर्मा, प्रीति चौहान, विशाल चौहान, आकाश चौहान, संदीप चौहान समेत काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। उधर, नगर के सिसाना रोड स्थित भूमिया मंदिर, भजन विहार में भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना व भजन कीर्तन कर प्रसाद वितरित किया गया। नगर के घरों में भी गणेश महोत्सव पर पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरित किया गया।