{"_id":"64d0c8a7fd66e06bd003ce05","slug":"world-police-games-baghpat-s-entry-hoisted-the-tricolor-winning-gold-in-shotput-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड पुलिस गेम्स: बागपत के प्रवेश ने लहराया तिरंगा, शॉटपुट में गोल्ड जीतकर किया जिले का नाम रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्ल्ड पुलिस गेम्स: बागपत के प्रवेश ने लहराया तिरंगा, शॉटपुट में गोल्ड जीतकर किया जिले का नाम रोशन
Mon, 07 Aug 2023 04:05 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 07 Aug 2023 04:05 PM IST
सार
कनाडा में चल रहे वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2023 में उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण पदक समेत पांच पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
प्रवेश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कनाडा के विन्नीपैग में आयोजित हुए वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में बागपत के खिलाड़ियों का स्वर्णिम सफर जारी है। अब सूप गांव के खिलाड़ी प्रवेश तोमर ने शार्ट पुट (गोला फेंक) में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
रमाला थाना क्षेत्र के सूप गांव निवासी प्रवेश तोमर ने भी कनाडा में आयोजित 23वें वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में प्रतिभाग किया। प्रवेश तोमर दिल्ली पुलिस में एएसआई पद पर तैनात हैं। गोला फेंक में प्रवेश ने कनाडा और जर्मनी के खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में 70 देशों के करीब 1000 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इससे पहले भी प्रवेश राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। उनकी जीत से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। प्रवेश के पिता सेवानिवृत्त प्रोफेसर सुरेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन