फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Workshop will be organized for the promotion of national education policy

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार प्रसार को होंगी कार्यशाला

Fri, 11 Sep 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Workshop will be organized for the promotion of national education policy
बागपत। प्रभारी डीआईओएस अनुराधा शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार प्रसार एवं रणनीति तैयार करने के लिए जिले में 14 सितंबर को होने वाली कार्यशाला में ऑनलाइन और डिजिटल शिक्षा प्रौद्योगिकी, स्कूलों में पाठ्यक्रम व शिक्षण- शास्त्र अधिगम सामग्री, शिक्षक की भूमिका व योगदान, ड्रॉप आउट बच्चों की संख्या कम करना, समतामूलक एवं समावेशी शिक्षा, स्कूली शिक्षा के मानक निर्धारण, व्यावसायिक शिक्षा, भारतीय भाषाओं, कला और संस्कृति का संवर्धन, सीखने के लिए अनुकूल वातावरण, प्रौद्योगिकी का उपयोग व एकीकरण पर विचार-विमर्श किया जाएगा। राजकीय हाईस्कूल मुबारिकपुर की प्रधानाध्यापिका रीता राठौर को नोडल तथा राजकीय हाईस्कूल गौना के प्रधानाध्यापक ज्वाला प्रसाद को सह नोडल नियुक्त किया गया है। 15-16 सितंबर को जिले के सभी विद्यालयों में कार्यशालाएं आयोजित होने के उपरांत 17 व 18 सितंबर को ई-मेल पर सुझाव मांगे जाएंगे। 19 सितंबर को नोडल व सह नोडन अधिकारी मेल पर प्राप्त सुझावों में मुख्य सुझावों को संकलित कर उच्चाधिकारियो को प्रेषित किए जाएगें। प्रभारी डीआईओएस ने सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को कार्यशाला में उपस्थित होने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed