संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत/बिनौली। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। गुलाल उड़ाकर एकदूसरे को बधाई दी।
मेरठ रोड स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सूरजपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश व बागपत की जनता ने एक बार फिर भाजपा पर अपना भरोसा जताया है। भाजपा ने विकास कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं के आधार पर प्रदेश में एक बार फिर सरकार बनाई है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज, सुदेश चौहान, महामंत्री विनोद बिलौचपुरा, अनीता खोखर, अनिल चौहान, विनोद गोयल, प्रकाश मलिक, जयकुमार, विकल शर्मा, अजय शर्मा, मनजीत कौर, कौशल त्यागी, सोनिया चौधरी, लता शिशौदिया, शेखर चौहान मौजूद रहे। उधर, बिनौली गांव में भी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी बनाई और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी। इस दौरान प्रधान महिपाल कश्यप, वेदपाल पिचोकरा, ओमबीर सोनू, राहुल कश्यप, राहुल, चौधरी, युवराज हरबीर, कपिल, कुलदीप शर्मा, ऋषिराज, अनुज, यासीन आदि उपस्थित रहे।