फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Work on Delhi-Saharanpur highway starts in April

दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर अप्रैल में शुरू होगा काम

Tue, 27 Feb 2018 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, खेकड़ा Updated Tue, 27 Feb 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
Work on Delhi-Saharanpur highway starts in April
खेकड़ा में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. सत्यपाल सिंह का स्वागत करते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा अप्रैल माह में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे की छह लेन के बनने के कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सबसे पहले बागपत जनपद के भाग का चौड़ीकरण का कार्य होगा। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें जल्द ही निदान कराने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन


सोमवार को खेकड़ा खंड विकास कार्यालय के नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन करने के लिए केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद सत्यपाल सिंह पहुंचे।  उन्होंने मुख्य द्वार का फीता काटकर उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने खंड विकास कार्यालय के परिसर में मौजूद क्षेत्र के ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सदस्यों, आंगनबाड़ी, आशा और नगर के छात्र- छात्राओं के बीच कहा कि आगामी दो माह में दिल्ली सहारनपुर नेशनल हाईवे के निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले बागपत जनपद की सीमा में पड़ने वाले इस हाईवे के निर्माण का कार्य होगा। अपने आप में यह हाईवे एक अलग तरह का ही होगा। इसमें छह लेन के हाईवे के साथ ही दोनों तरफ बुग्गी साइकिल आदि के लिए साइड रोड भी बनेंगे। 

उन्होंने सीएनजी ट्रेन चलवाने, भर्ती रैली आयोजित कराने, सात करोड़ की सीटी स्कैन मशीन जिला अस्पताल बागपत में लगवाने, एक डायलेसिस मशीन की मंजूरी कराने, सभी गांवों में सोलर लाइट की मंजूरी, बड़ौत में सीडीएचएस डिस्पेंसरी, डिजीटल लाइब्रेरी आदि की जानकारी भी दी।

उन्होंने बागपत में मेडिकल कॉलेज बनवाने के काम पर जुटे होने की जानकारी दी। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख जितेंद्र धामा ने सत्यपाल सिंह का आभार जताया। साथ ही उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र प्रधान ने की। संचालन सत्यप्रकाश सत्ते ने किया।


कार्यक्रम में सांसद की धर्म पत्नी अलका देवी, एसडीएम आशीष कुमार, नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन नीलम धामा, पूर्व प्रमुख देवेंद्र गुर्जर, सीडीपीओ बीना बजाज, सीएचसी अधीक्षक अरविंद मलिक, डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश कुमार, बीडीओ कृपाल सिंह, बीईओ राजलक्ष्मी पांडे, ग्राम प्रधान  सांकरौद देवेंद्र धामा, नवोदय लोक चेतना कल्याण समिति के सचिव चौधरी देवेंद्र सिंह, ब्रहमपाल सिंह सभासद, डॉ. सुरेंद्र धामा, प्रमेंद्र धामा, देवेंद्र त्यागी, सतीश त्यागी, कई गांवों के प्रधान, बीडीसी सदस्य आदि शामिल रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed