{"_id":"63f8f897f0306cbf030806b4","slug":"womens-toilets-will-be-built-in-ten-police-stations-with-rs-6423-lakh-baghpat-news-c-14-1-131643-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: दस थानों में 64.23 लाख रुपये से बनेंगे महिला शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: दस थानों में 64.23 लाख रुपये से बनेंगे महिला शौचालय
Fri, 24 Feb 2023 11:19 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
बागपत। थानों में महिलाओं के लिए अलग शौचालय और स्नानघर की व्यवस्था करने के लिए बजट जारी किया है। जिसमें बागपत कोतवाली छोड़कर जिले के सभी थानों में महिला शौचालय बनाने के लिए 64.23 लाख रुपये बजट जारी कर दिया है।
शासन के सचिव प्रभात रंजन ने जिले के दस थानों में महिला शौचालयों व स्नानघर के लिए बजट जारी कर तीन माह में कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद पुलिस अधिकारी महिला शौचालयों और स्नानघर का प्रस्ताव तैयार करने में जुट गए है।
शासन के सचिव ने बताया कि खेकड़ा में 6.42 लाख, छपरौली थाने में 6.35 लाख, सिंघावली अहीर थाने में 6.35 लाख, चांदीनगर थाना में 6.43 लाख रुपये, बिनौली थाने में 6.35 लाख रुपये, रमाला थाने में 6.41 लाख रुपये, दोघट थाने में 6.50, बालैनी थाने में 6.50 लाख रुपये, महिला थाने में 6.50 लाख रुपये व बड़ौत कोतवाली में 6.42 लाख रुपये से महिला शौचालय व स्नानघर का निर्माण कराया जाएगा।