{"_id":"5f551f798ebc3e45a5307390","slug":"women-struggling-with-water-problem-demonstrated-baraut-news-mrt499893726","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी समस्या से जूझ रही महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी समस्या से जूझ रही महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
- दो वर्षों से ठप पड़े है बस्ती में लगे सरकारी हैंडपंप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। कश्यप बस्ती में लगे दो सरकारी हैंडपंप दो वर्ष से ठप पड़े है। इससे बस्ती वासियों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। रविवार को समस्या को लेकर बस्ती की महिलाओं ने खाली बाल्टी हाथों में लेकर प्रदर्शन किया।
बस्ती के प्रदीप कश्यप का कहना है कि हैंडपंपों को रिबोर कराने के लिए उन्होंने ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव, बीडीओ को अनेकों प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन आज तक कोई सुध लेने भी नहीं पहुंचा। चेतावनी दी कि समस्या को लेकर वे अब ब्लॉक मुख्यालय पर धरना शुरू करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में सुनील कश्यप, सुधीर कश्यप, छोटन, चंदो, पूजा, संगीता, आशा, अमृता, अनीता, सोहनबीरी, भारती, रेखा, ताहिरा, रिहाना, मोसिना आदि शामिल रही। इस संबंध में ग्राम पंचायत सचिव ने कहा कि जल्द ही ठप पड़े हैंडपंपों को रिबोर कराया जाएगा।