फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women performed Chhath Puja by bathing in the Yamuna.

Baghpat News: महिलाओं ने यमुना में स्नान कर छठ पूजा की

Tue, 28 Oct 2025 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Women performed Chhath Puja by bathing in the Yamuna.
बागपत के शुगर मिल ​स्थित दुर्गा मंदिर में छठ पूर्व पर पानी में खड़ी होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य - फोटो : credit
- महिलाओं ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, परिवार की सुख समृद्धि व बच्चों की दीर्घायु की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के यमुना घाट पर महिलाओं ने पहुंचकर छठ पूजा की और वहां उत्सव मनाया। महिलाओं ने 36 घंटे के लिए व्रत रखा और डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार में सुख-समृद्धि और बच्चों के दीर्घायु होने की कामनाएं कीं। वहीं शुगर मिल काॅलोनी में भी पूजा अर्चना की गई।
शहर के यमुना घाट पर प्रशासन ने छठ पूजा उत्सव के लिए सफाई कराई और पूजा करने के लिए टेंट लगवाया, ताकि महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो। वहां पूजा स्थल भी बनाए गए। छठ पर्व पर सोमवार को महिलाओं ने शुगर मिल काॅलोनी एवं यमुना किनारे स्थित पक्का घाट पर पूजा अर्चना की गई। विधि विधान के साथ छठ मैया की पूजा की गई। शाम के समय डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिए।
विज्ञापन

पूजा अर्चना करने के बाद फल, गन्ना और मीठी खीर का प्रसाद वितरित किया। दोनों जगह जमकर आतिशबाजी की गई। श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया। लालदेई, दुर्गावती, किरण मौर्य, लीलावती, शीला देवी, दिव्या शंकर, राधा कृष्णा, विनोद कुमार, दया शंकर, उपेंद्र आदि ने बताया कि मंगलवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत खोला जाएगा। वहीं डीएम अस्मिता लाल, एसपी सूरज कुमार राय ने यमुना नदी किनारे पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए।

बागपत के शुगर मिल स्थित दुर्गा मंदिर में छठ पूर्व पर पानी में खड़ी होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य

बागपत के शुगर मिल स्थित दुर्गा मंदिर में छठ पूर्व पर पानी में खड़ी होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य - फोटो : credit

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed