फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women made aware about family planning

महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति किया जागरूक

Fri, 01 Oct 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Women made aware about family planning
बागपत। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को सिसाना गांव में सास-बहु सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक कर परिवार नियोजन के तरीकों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत ने बताया कि लोगों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक करने के लिए सास-बहु सम्मेलन मनाया जाता है। सम्मेलन में महिलाओं को परिवार नियोजन के प्रभावी उपायों व बच्चों में अंतर के बारे में जागरूक किया जाता है। बृहस्पतिवार को सिसाना गांव में मनाए गए सम्मेलन में गांव की महिलाओं को परिवार नियोजन के उपाय के बारे में जानकारी दी। सम्मेलन में परिवार नियोजन अपनाने, दो बच्चे की माता और बच्चों में तीन साल का अंतर रखने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें दीपा, बीना व रुपा को परिवार नियोजन के उपाय अपनाने के पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसमें एसीएमओ डॉ. भुजबीर सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत, डिस्ट्रिक्ट कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर नौशाद अहमद, हेमा गुप्ता, ओमवती, प्रतिमा, अंजली, सुशीला, बीना मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed