Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Women created ruckus at the block headquarters

Baghpat News: ब्लॉक मुख्यालय पर महिलाओं ने किया हंगामा

Wed, 21 Dec 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Women created ruckus at the block headquarters
ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं - फोटो : BARAUT
बड़ौत। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर हंगामा किया। विभागीय कर्मचारियों के साथ नोकझोंक हुई। महिलाओं ने बीएमएस कलस्टर के पदाधिकारियों पर मनमानी और पक्षपात करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बुधवार को बावली, महावतपुर, बिराल, किशनपुर, बिजरौल सहित अन्य कई गांवों की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ब्लाक पर पहुंचीं और हंगामा किया। महिलाओं ने बताया कि गैर-जनपदों में जाकर समूह बनाने के लिए महिलाओं को चयनित करने के लिए सिंतबर माह में ब्लाक मुख्यालय पर आईसीआरपी परीक्षा व इंटरव्यू का आयोजन किया था। परीक्षा व इंटरव्यू में पास होने वाली महिलाओं का चयन किया गया। आरोप लगाया कि जिन महिलाओं ने परीक्षा व इंटरव्यू नहीं दिया, उन महिलाओं को भी इनमें चिह्नित कर लिया। जबकि जो महिलाएं परीक्षा व इंटरव्यू में शामिल हुई, उनका आईसीआरपी में चयन तक नहीं किया और नंबर काट दिया। मामला बढ़ता देख ब्लाक में मौजूद विभागीय अधिकारियों ने महिलाओं को चयनित करने का आश्वासन दिया, तब जाकर महिलाएं शांत हुई। मौके पर पूजा, रेखा, योगिता, सुमन, प्रीति, संगीता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed