फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Woman gave birth to a dead child, after five hours she herself died

महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया, पांच घंटे बाद महिला की भी मौत हुई

Fri, 29 Apr 2022 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Woman gave birth to a dead child, after five hours she herself died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चांदीनगर। क्षेत्र के गौना गांव की महिला ने अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया। इसके पांच घंटे बाद महिला की भी मौत हो गई। परिजनों ने गमगीन माहौल में बच्चे व महिला के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

गौना निवासी गर्भवती सविता पत्नी धीरज पाल को बुधवार रात प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने पिलाना सीएचसी में भर्ती कराया। परिजनों के अनुसार जांच के दौरान डॉक्टर ने बच्चे में धडक़न नहीं होने की जानकारी दी। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया और प्रसव के पांच घंटे बाद हालात बिगड़ने पर सविता की भी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed