{"_id":"6a0cbbff245c22a2fd0a276e","slug":"woman-fell-while-boarding-train-one-leg-amputated-baghpat-news-c-28-1-bag1001-151991-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला का एक पैर कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ट्रेन में चढ़ते समय गिरी महिला का एक पैर कटा
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। दिल्ली से शामली जाने वाली ट्रेन में चढ़ते समय खेड़ा हटाना गांव निवासी छोटी नामक महिला का पैर फिसल गया। इस हादसे में महिला का एक पैर कट गया, जिसके बाद उसे दिल्ली के एक उच्च केंद्र में रेफर किया गया है।
यह घटना सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। छोटी किसी काम से कस्बे में आई थी और ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थी। पैर फिसलने के कारण वह नीचे गिर गई और उसका एक पैर ट्रेन के नीचे आ गया। यात्रियों ने तुरंत शोर मचाया, जिससे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान मौके पर पहुंचे। आरपीएफ जवानों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई और घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर छोटी के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस उपाधीक्षक विजय चौधरी ने इस घटना पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ट्रेन में चढ़ते समय यात्रियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।